30 दिन में सीखो अंग्रेज़ी: Learn English in 30 days

30 दिन में सीखो अंग्रेज़ी: Learn English in 30 days

$34.00
{{option.name}}: {{selected_options[option.position]}}
{{value_obj.value}}

Book Specification Item Code: NZA770 Author: गणपति(Ganapati) Publisher: Balaji Publications Chennai Language: Hindi Text with Translitration and English Translation Edition: 2013 Pages: 338 Cover: Paperback Other Details 7.0 inch X 5.0 inch Weight 230 gm Book Description निवेदन अंग्रेज़ी भाषा से अपरिचित व्यक्ति कोई न होगा। अंग्रेज़ी केवल इंग्लैड की ही भाषा नहीं है, अपितु अमेरिका एवं अस्ट्रेलिया भूखण्डों की भी भाषा है। विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है जहाँ अंग्रेज़ी का प्रचलन न हो। अंग्रेज़ी भाषा भारत की सरकारी भाषा के रूप में सौ साल से अधिक काल तक रह चुकी है, अब भी है। भारत के स्कूलों में अब भी अंग्रज़ी की पढ़ाई जाती है। उसे छोड़ना अब कठिन सा हो गया है। अंग्रज़ी माध्यम स्कूलों में अपने बच्चों को छोडना कुलीनता का लक्षण माना जाता है । समाज के निम्न वर्ग से ले कर उच्च वर्ग तक के सभी प्रकार के लोगों के मुँह से अंग्रेज़ी के दो चार शब्द निकले बिना दिन नहीं कटता। अंग्रेजी के दो चार वाक्य कहना लोग अपना गौरव मानतें हैं। लोगों के मन में और थोडी अंग्रेज़ी सीख जाने की उत्कंठा 'दिनो दिन बढती आ रही है। उन की अभिरूचि क्षमता, अवकाश इन्यादियों को ध्यान में रख कर नवीनतम एवं सरलतम प्रणाली में इस पुस्तक को लिख कर पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत करने में बडा आनन्द हो रहा है। घूम घूम कर फल, तरक़ारियाँ आदि बेचने वाले फेरीवाले, छोटी-बडी दूकानों में काम करनेवाले, समझ की शक्ति के अभाव में अंग्रेज़ी के कच्चे विद्यार्थी, विद्यार्थी जीवनको खेल मजाक में गवा कर अब तरसने वाले नवयुवक, बच्चों को पढ़ाने-लिखाने मे उत्सुक गृहिणी, बच्चों को अंग्रेज़ी में बोलते देख स्वयं भी बोलने के लिए प्रयत्नशील बूढे आदि सब के सब इस पुस्तक से आशा से अधिक लाभ उठा सकते हैं। अपनी शैली कै अनुसार इसे सात अगों में लिखा गया है। पहले भाग में अंग्रेजी के अक्षरों का ज्ञान कराया गया है । उस के उच्चारण में और शब्दों को पढने में जो कठिनाइयाँ होती हैं उन्हे उगम व सुबोध बनाने के लिए कुछ ऐसे नियमित पाठ दिये गये हैं, जिन का अध्ययन कर लेने पर पाठक किसी भी अंग्रेजी के शब्द को सरलता पूर्वक पढ सकेगा । प्रत्येक अक्षर व शब्द का उच्चारण तथा हिन्दी तात्पर्य भी दिये गये हैं। दूसरे भाग में ऐसे अनेक शब्द उच्चारण एवं अर्थ के साथ दिये गये हैं, जो प्रतिदिन के व्यवहार में आते ही रहते हैं। तीसरे भाग में नित्य जीवन में प्रयोगित होने वाले छोटे छोटे वाक्य सोच्चारण और सार्थ दिये गये हैं। पाठक इन्हे पढ कर वाक्य की बनावट जान सकते हैं । चोथा भाग वाक्य रचना यानि व्याकरण से सम्बन्धित है । इस में अग्रेजी के शुद्ध वाक्यों को लिखने और बोलने का अभ्यास दिलाने के उद्देश्य से व्याकरण के आधार पर वाक्य दिये गये है तथा जहाँ आवश्यक हो वहाँ पाठ के नीचे व्याकरण सम्बन्धी टिप्पणी दी गयी है । व्याकरण में अभिरुचि रखने वाले इस से अंग्रेजी के व्याकरण का ज्ञान प्रास कर सकते हैं। पाँचवा भाग अंग्रेजी को जल्दी-जल्दी पढ कर अर्थ समझने की क्षमता बढाने के लिए है। इसलिए कुछ ऐसे छोटे छोटे लेख कहानियाँ आदि दिये गये हैं, जो पाठकों को पहले ही मालूम है। पाठकों की सुविधा के लिए अंग्रेजी के नीचे उस का उच्चारण तथा उस के नीचे हिन्दी दी गयी हैं। पाठक उच्चारण के अंश पर स्थान दिये बिना ही पढने का प्रयास करें। छठे भाग में पुन : 'वाक्य रचना याने व्याकरण के आधार पर वाक्य तथा अर्थ दिये गये हैं। पाठ के नीचे व्याकरणिक टिप्पणी भी दी गयी है। पाठकों में स्वयं ही पढते जाने की अभिरुचि पैदा कराने के अभिप्राय से यहाँ उच्चारण नहीं दिया गया है। ऐसे बहुत से पाठक हैं जो व्याकरण के नाम से ही डरते हैं । इसलिए पाठो के शीर्षक संज्ञा, सर्वनाम, कारक, क्रिया, विशेषण आदि न दें, उन को सूचित करने वाले शब्द याने लड़का, वह, लडके को, किया, अच्छा लड़का आदि दिये गये हैं। अन्त में मुहावरे तथा कहावतें भी दी गयी हैं। अन्तिम भाग में कुछ आवश्यक पत्र, तार बातचीत आदि दिये गये है । आखिर में कुछ कहानियाँ तथा कथांश भी दिये गये है, जिन को पड़ते पढ़ते पाठकों को न केवल मनोरंजन ही होगा, आपितु आत्मविश्वास भी होगा। विश्वास करता हूँ कि पाठक इस से बहुत फ़ायदा उठाएँगे, विशेष कर हाई स्कूल के विद्यार्थी-विद्यार्थियाँ । यदि कहीं कुछ सन्देह हो अथवा कोई सुझाव हो तो निःसंकोच हमें लिखें। अन्त में इस पुस्तक को लिख कर पुस्तक के रूप में लाने में जो लोग सहायक रहे, उन सभी को मेरे हार्दिक धन्यवाद हैं। विषय-सूची 1 निवेदन 1 2 प्रकाशक का वक्तव्य 4 3 अंग्रेजी के अक्षरों के लिखने की विधि 5 पहला भाग (अक्षर) 4 वर्णमाला 9 5 एक शब्दांश वाले शब्द 11 6 दो शब्दांश वाले शब्द 13 7 तीन शब्दांश वाले शब्द 15 8 अंग्रेजी के स्वर वर्ण तथा उन के उच्चारण 17 9 सम्युक स्वर वर्ण 28 दूसरा भाग (शब्द) 10 कुछ सरल शब्द 33 11 शरीर के अंग 41 12 सम्बन्धी 43 13 वृक्ष तथा उन के अवयव 45 14 ग्रहस्थी की सामाग्रियाँ 46 15 इमारत 48 16 पहिनने और ओढ़ने के वस्त्र 50 17 भोजन के पदार्थ 51 18 मसाले 53 19 तरकारियाँ 54 20 जानवर 55 21 पक्षी वर्ग 57 22 कीड़े मकोड़ 58 23 फल 59 24 फूल 60 25 आभूषण 61 26 व्यवसाय 62 27 प्रकृति 64 28 रंग 66 29 गिनती 67 30 क्रमवाचक शब्द 69 31 सप्ताह और महीना 70 32 विशेषण 71 33 रोग 72 34 औजार 73 35 काल 74 36 ऋतु और जलवायु 75 37 खनिज पदार्थ 76 38 समिति 77 39 प्रकाशन 78 40 शिक्षा 70 41 डाक 80 42 उद्योग 81 43 कार्यालय 82 44 राष्ट्र 84 45 न्याय सम्बन्धी 86 तीसरा भाग (वाक्य) 43 दो शब्द वाले (वाक्य) 87 44 तीन शब्द वाले वाक्य 90 45 चार शब्द वाले वाक्य 92 46 आज्ञार्थक वाक्य 94 47 आज्ञार्थक वाक्य 96 48 मेरा घर 98 49 घडी 100 50 इरकान में 102 51 पशु पक्षियों की आवाजे 104 52 परिचय 106 53 कुछ उपयोगी वाक्य 108 चौथा भाग - (वाक्य रचना-I व्याकरण) 56 है- था-होगा 111 57 नही है 118 58 क्या वह? 119 59 करता है-किया-करेगा 121 60 जाता है 122 61 जाएगा 124 62 गया 126 63 भूतकालिक क्रिया बनाने के नियम 128 64 कुछ उपयोगी सबल क्रियाएँ 130 65 A (AN) और THE 133 66 लड़के (को) 137 67 लड़के को के लिए 138 68 लड़के का 139 69 सकारक सर्वनाम 140 70 लड़का-लड़के 143 71 अच्छा लड़का 149 72 जल्दी करों 150 73 कह रहा है कह रहा था कर रहा होगा 153 74 जा रहा हैँ 154 75 जा रहा था 155 76 जा रहा होगा 156 77 के अन्दर 157 78 और-या 160 पाँचवाँ भाग (शीघ्र वाचन-कहानियाँ) 79 मातृ भूमि 161 80 चतुर कौआ 163 81 झगडे का परिणाम 166 82 कुत्ते की परछाई 169 83 तुम कितने सुन्दर हो 171 84 अन्धे का चिराग 173 85 वे खट्टे हैं 175 86 सालमन की समझदारी 177 87 उस वाणी को सुनो 179 88 वानर 180 छठा भाग (वाक्य रचना-2: व्याकरण) 89 कुछ शब्दांशों के उच्चारण 181 90 अनुच्चरित वर्ण 183 91 पास है-पास था-पास होगा 184 92 आया है- आया था- आया होगा 185 93 पास्ट पाटिसिपिल 187 94 सकता है-शायद हो सकता है 190 95 छोटा-सबसे छोटा 192 96 उत्तम - उत्तमता उत्तमतम 193 97 जाऊँ - जावें न जावै 194 98 करता है - किया जाता है 195 99 करना - करने के लिए 196 100 करके - करता हुआ - किया हुआ 197 101 वाक्य रचना के नियमों को ध्यान मे रखते हुए पढ़िए 198 102 विशेषण उपवाक्य 204 103 क्रिया विशेषण उपवाक्य 207 104 संज्ञा उपवाक्य 209 105 प्रन्यक्ष व परोक्ष कथन 211 106 संज्ञा प्रधान मुहावरेदार वाक्यांश 214 107 विशेषण संज्ञा वाले मुहावरेदार वाक्यांश 215 108 विभक्ति वाली क्रिया के मुहावरे 216 109 क्रिया के हो रह मे अन्त होने वाले मुहावरे 218 110 कहावते 220 111 सामान उच्चारण वाले शब्द 226 112 सातवाँ भाग (पत्र बातचीत कहानियाँ आदि) सुवाणी 227 113 पत्र सालगिरद्द का निमन्त्रण 229 114 रुपयों की मांग छूटी के लिए 230 115 पुस्तके मंगवाना 232 116 चन्द भेजना 234 117 पुस्तके भिजवाने के लिए 236 118 चीजे मंगवाने के लिए 238 119 पत्र का पता बदलाने 240 120 चेक की जमा रकम 242 121 रकम जमा करना 224 122 कर्ज लेने का आवेदन 246 123 दर्जी की नौकरी के लिए आवेदन 248 124 प्रमुख रसोइये के लिए आवेदन 250 125 तार 252 126 बातचीतन मैं दर्जी बनूंगा 254 127 होशियार लड़का 256 128 अरे ओ कूली 258 129 तुम्हारा क्या विचार है 260 130 डाक घर 262 131 रेलगाड़ी में 264 132 उपग्रह 266 133 सब्जी मंडी 268 134 डाक्टर के साथ 270 135 संगीत सम्मेलन 272 136 रश्मी रशमी भवन 274 137 हवाई अड्डे पर 276 138 जलपान ग्रह में 278 139 बचत बैंक खाता 280 140 कहानियाँ: रेल गाड़ी में एक बूढ़ी स्त्री 282 141 चतुर चेला 284 142 मुझ से बड़ा 286 143 तीन चौर 288 144 ब्रहामण का स्वप्न 290 145 तुम मेरे परमात्मा हो 294 146 शेर बनाने वाले 298 147 कहानी अंश: क्या मैं अस्वस्थ है 304 148 क्या हो गया हैं? 306 149 वह एक स्त्री है 308 150 चल बसी 310 151 Abbreviations 312 152 Life of my life 320 Sample Page

Show More Show Less